adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के परिवार का एक सदस्य और स्टाफ कोरोना पाजिटिव

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। यह जानकारी उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा है कि उनके परिवार के एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी का कोविड-19 टेस्ट पाजिटिव आया है। हालांकि उनकी कोरोना टेस्ट निगेटिव है। लेकिन, डॉक्टर ने सलाह दी है कि आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट करूं।उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ‘मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक स्टाफ कल कोरोना संक्रमित पाए गए थे, मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि डॉक्टर की सलाह पर मैं आइसोलेट हूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी।बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगीं प्रियंका गांधी वाड्रा का ज्यादा समय यहीं बीतता है। वह यहां कांग्रेस में फिर से जान फूंकने की पूरी कोशिश कर रही हैं। प्रियंका यूपी में लगातार सभाएं और रैलियां कर रही हैं। वह सप्ताह के अंत में ही दिल्ली में परिवार के साथ रहती हैं। इस बीच दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसार दिए हैं।दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रोन के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन विधानसभा में बताया कि कोविड के लिए जिन 187 नए सैंपल की जांच हुई है उसमें से 152 ओमिक्रोन के केस है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4099 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। एक शख्स की इससे मौत भी हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,986 हो गई है।

Related Articles

Back to top button