adevertisment Adevertiisment banner

कैप्टन अमरिंदर 19 सितंबर को थामेंगे बीजेपी का हाथ

चंढीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितंबर को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. वह अपने बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और नाती निर्वाण सिंह के साथ बीजेपी का हाथ थामने जा रहे हैं. उनकी पार्टी का आधिकारिक रूप से विलय बीजेपी में 19 सितंबर को हो जाएगा. सूत्रों के अनुसार, जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस नेतृत्व से विवाद की बात कहकर उन्होंने मुख्यमंत्री पद और पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी. उस दौरान पंजाब की राजनीति का केंद्र नवजोत सिंह सिद्धू थे. सिद्धू और अमरिंदर के बीच भी बयानबाजी सामने आई थीं. हालांकि कांग्रेस छोड़ने के कई दिनों बाद उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान किया था और बाद में बीजेपी को समर्थन देने की बात कही थी. वह गृह मंत्री अमित शाह से भी मिल चुके थे.

Related Articles

Back to top button