adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट

नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ये नियम एक दिसंबर से लागू होंगे। इसके मुताबिक, किसी भी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से भारत आने वाले यात्रियों से उनकी पिछले 14 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री का रिकॉर्ड मांगा जाएगा यानी वे इस दौरान किस-किस देश में गए, इसकी जानकारी देनी होगी।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 8,309 नए कोविड मामले, 236 मौतें और 9,905 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,03,859 पर है। आज सुबह 8 बजे तक देशभर में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,22,41,68,929 है।उत्तराखंड के डीजी-स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति भगुना ने बताया कि सभी सीएमओ को राज्य के बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए सभी राज्य सीमा पर आरटी-पीसीआर कोविड 19 परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिलों ने सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि यदि राज्य के बाहर से आने वाले किसी भी यात्री में कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसका परीक्षण किया जाना चाहिए। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा जाए।दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली लौटे एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अधिकारी का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मरीज में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट ही है। मरीज को फिलहाल आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक संभावित रूप से बेहद संक्रामक बताए जा रहे कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले कई और देशों में पाए गए हैं। सबसे ज्यादा नीदरलैंड में ओमिक्रोन के 13 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जर्मनी, इटली, बेल्जियम, इजरायल, हांगकांग में भी कोरोना के इस नए वैरिएंट के मामले पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ओमिक्रोन में डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले दोगुना तेजी से म्युटेशन हो रहा है।

Related Articles

Back to top button