adevertisment Adevertiisment banner

जलपाईगुड़ी में 8 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतक के परिजनों और घायलों को मुआवजे का किया एलान

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के माल नदी में बीती बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया है। लोग नदी में दुर्गा मां की मूर्ति विसर्जन कर रहे थे तभी नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हैं। पीएम मोदी ने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही इस दुखद हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है।
मरने वालों में चार महिलाएं भी
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बुधवार शाम को माल नदी में आई अचानक आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी मौमिता गोदारा बसु ने यह जानकारी दी। जिला अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए तलाश की गई कि कहीं और हताहत तो नहीं हुए। इस दुखद घटना में मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामूली रूप से घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button