adevertisment Adevertiisment banner

जी-20 सम्मेलन : इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 17वें जी 20 (बीस देशों का समूह) नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाली की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए. अपनी यात्रा के दौरान, पीएम के विभिन्न G20 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है. G20 लीडर्स समिट के लिए प्रस्थान करने से पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “बाली शिखर सम्मेलन के दौरान मैं वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों, जैसे वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण,स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन को पुनर्जीवित करने के लिए अन्य G20 नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करूंगा.
उन्होंने कहा, “बाली में G20 शिखर सम्मेलन से इतर, मैं कई अन्य हिस्सा लेने वाले देशों के नेताओं से मिलूंगा और उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करूंगा. मैं 15 नवंबर को एक स्वागत समारोह में बाली में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं.” उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 प्रेसीडेंसी सौंपेंगे. भारत आधिकारिक तौर पर एक दिसंबर से G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा.

Related Articles

Back to top button