adevertisment Adevertiisment banner

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, 3 पुलिसकर्मी घायल

सीतापुर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का काफिला सीतापुर पहुंच गया है. इस दौरान रास्ते में उनके काफिले की एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी दुर्घटना की शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि एक साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में स्कॉट की एम्बुलेंस, पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई. हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है. सीतापुर के नानकारी के पास हादसा हुआ है. हालांकि डिप्टी सीएम पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button