adevertisment Adevertiisment banner

देश में ओमिक्रोन के मामले हुए 419 के करीब

नई दिल्ली । देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको लेकर जहां सरकार सतर्क है वहीं जानकार इस बात के लिए आगाह कर चुके हैं कि डेढ़ से तीन दिन के भीतर इसके मामले दोगुना होंगे। अब उनकी कही गई बातें सच होती हुई दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार को 33 नए मामले सामने आने के बाद देश में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्‍या 419 तक पहुंच गई है। इस दौरा तेलंगाना में ओमिक्रोन से संक्रमित 10 मरीज ठीक भी हुए।देर रात महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक राज्य में ओमिक्रोन के 20 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्‍य में इस वैरिएंट के कुल मामलों की संख्या 108 हो गई है। गुजरात में भी 13 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्‍या 43 हो गई है। इसके अलावा अब तक दिल्ली में ओमिक्रोन के 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि ओमिक्रोन वैरिएंट के अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मामले सामने आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button