adevertisment Adevertiisment banner

देश में कोरोना के आठ हजार नए मामले, साढ़े आठ हजार ने दी महामारी को मात

नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 73.63 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 126.53 करोड़ से अधिक हो गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 73 लाख 63 हजार 706 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 126 करोड़ 53 लाख 44 हजार 975 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 8603 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 99 हजार 974 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.29 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 8190 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 40 लाख 53 हजार 856 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 12 लाख 52 हजार 596 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 64 करोड़ 60 लाख 26 हजार 786 कोविड परीक्षण किए हैं।

Related Articles

Back to top button