adevertisment Adevertiisment banner

नए भारत का ध्यान बड़े सुधारों, व्यापक बुनियादी ढांचे और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं पर है : मोदी

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि नया भारत बड़े सुधारों, व्यापक बुनियादी ढांचे और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2022’ के उद्घाटन समारोह में कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के इस दौर में पूरी दुनिया को भरोसा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है.
उन्होंने कहा, ‘भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद तेजी से बढ़ रहा है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों में एक ही पार्टी की सरकार के साथ कर्नाटक के पास ‘डबल इंजन’ सरकार की शक्ति है. उन्होंने कहा, ‘जब भी प्रतिभा और प्रौद्योगिकी की बात आती है, तो दिमाग में जो नाम सबसे पहले आता है, वो है ब्रांड बेंगलुरु.’
उद्घाटन समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि जीआईएम का यह संस्करण ‘बिल्ड फॉर द वर्ल्ड’ विषय के तहत आयोजित किया जा रहा है, जो कर्नाटक की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लक्ष्य को दर्शाता है.

Related Articles

Back to top button