adevertisment Adevertiisment banner

नमो एप पर कार्यकताओं से पीएम मोदी का संवाद- हम तथा सीएम योगी जनता के वोट से हो रहे मजबूत

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद मंगलवार को पहली बार किसी राजनीतिक कार्यक्रम में अपनी वर्चुअल मौजूदगी दर्ज कराई। पीएम नरेन्द्र मोदी काशी क्षेत्र के करीब दस हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े। करीब 45 मिनट के इस कार्यक्रम में उन्होंने आठ लोगों से संवाद भी किया।नमो एप ने पीएम मोदी व कार्यकर्ताओं के बीच संवाद सूत्र का काम किया। एप के माध्यम से कई कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी से अपने सुझाव व सवाल को भी साझा किया। नमो एप के जरिए यह संवाद सुबह 11 बजे शुरू हो गया। प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से बूथ अध्यक्षों के साथ चर्चा की और उन्हें जीत का मंत्र दिया।वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह नमो एप के माध्यम से संवाद शुरू किया। वाराणसी में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के बूथ अध्यक्ष श्रवण कुमार रावत से भोजपुरी में हालचाल पूछा। पीएम ने पूछा कि बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन किए। श्रवण ने कहा- जी कुछ दिन पहले ही सपरिवार गया था। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य-भव्य स्वरूप के बारे में बताया। धाम के पहले और अब के अंतर के बारे में उन्होंने कहा कि काशी में जो कुछ भी हो रहा है, सब बाबा की कृपा है। हम सब लोग तो बस माध्यम हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रवण से आग्रह किया कि अपनी टीम के साथ काशी में और स्वच्छता बढ़ाएं। उनको जिम्मेदारी सौंपी कि काशी आने वाले पर्यटकों को कबीरचौरा और संत रविदास मंदिर के दर्शन भी कराएं। इनके विकास के लिए भी सरकार ने बहुत काम किए हैं। पीएम मोदी ने ऐसे ही एक कार्यकर्ता आशुतोष से गोदौलिया-बेनियाबाग पार्किंग तथा वाराणसी में ट्रैफिक सिस्टम पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button