adevertisment Adevertiisment banner

पिछले 3 वर्ष में 3.92 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पिछले तीन वर्ष में 3,92,643 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी तथा सबसे अधिक भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी। लोकसभा में हाजी फजलुर रहमान के प्रश्न के लिखित उत्तर के साथ गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सदस्य ने वर्ष 2019 से चालू वर्ष के दौरान नागरिकता छोडऩे वाले भारतीयों के बारे में जानकारी मांगी थी। राय द्वारा निचले सदन में पेश आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2021 के दौरान नागरिकता छोडऩे वाले भारतीयों की संख्या 3,92,643 थी। इसमें वर्ष 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी, जबकि 2020 में 85,256 भारतीयों और वर्ष 2021 में 1,63,370 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2021 के बीच 1,70,795 भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी। इसमें वर्ष 2019 में 61,683 भारतीयों, वर्ष 2020 में 30,828 भारतीयों तथा वर्ष 2021 में 78,284 भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी। इसमें बताया गया है कि अस्ट्रेलिया में पिछले तीन वर्षों में 58,391 भारतीयों, कनाडा में 64,071 भारतीयों, ब्रिटेन में 35,435 भारतीयों, जर्मनी में 6,690 भारतीयों, इटली में 12,131 भारतीयों, न्यूजीलैंड में 8,882 भारतीयों तथा पाकिस्तान में 48 भारतीयों को नागरिकता मिली।

Related Articles

Back to top button