adevertisment Adevertiisment banner

पिछले आठ वर्ष में पूर्वोत्तर में हुआ अप्रत्याशित विकास: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) ने सोमवार को कहा कि पिछले आठ साल में पूर्वोत्तर भारत का ‘अप्रत्याशित’ विकास हुआ है और इसके केंद्र में बुनियादी ढांचा निर्माण, बेहतर स्वास्थ सेवा व शिक्षा सुनिश्चित किया जाना तथा क्षेत्र के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति को लोकप्रिय बनाना रहा है. पूर्वोत्तर के विकास की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में ‘नमो एप’ पर एक लेख के माध्यम से दी गई विस्तृत जानकारी साझा करते हुए मोदी ने ट्वीट किया.

पीएम ने कहा, ‘पिछले आठ वर्ष में पूर्वोत्तर ने अप्रत्याशित विकास देखा है. इसके केंद्र में बुनियादी ढांचा निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति को लोकप्रिय बनाना रहा है.’ उन्होंने ‘पूर्वोत्तर कल्याण के 8 वर्ष’ हैशटेग के साथ इसे ट्वीट किया. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने 30 मई को आठ साल पूरे किए. इसके बाद से प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा ट्विटर के माध्यम से लोगों से साझा कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button