adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी की मन की बात ने,कहा- बिना वक्‍त गंवाए देश के विकास में दें योगदान

नई दिल्‍ली । पीएम मोदी आज मन की बात की 84वीं कड़ी में देशवासियों से रूबरू हो रहे हैं। ये इस वर्ष मन की बात की आखिरी कड़ी है। मन की बात में उन्‍होंने ग्रुप कैप्‍टर वरुण सिंह का जिक्र किया। उनका निधन इसी माह कन्‍नूर में हुए हेलीकाप्‍टर हादसे के बाद अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच चली जंग के बाद हो गया था। इसी हादसे में देश ने पहले सीडीसी जनरल बिपिन रावत को खोया था। अपने संबोधन में उन्‍होंने वरुण सिंह के उस पत्र का भी जिक्र किया जिसमें उन्‍होंने अपनी कमजोरी और नाकामी का जिक्र करते हुए आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने और हार न मानने का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने इस मौके पर क्रिस के एक इंडियन स्‍कूल में पढ़ने वाले विदेशी छात्राओं द्वारा गाए गए वंदे मातरम का वीडियो भी दिखाया। उन्‍होंने कहा कि ये वीडियो देशवासियों को एक सुकून भी देता है। इसे सुनकर देखकर सभी को खुशी का अनुभव होता है। इस दौरान उन्‍होंने नीलेश का भी जिक्र किया जिन्‍होंने लखनऊ में हुए ड्रोन शो की प्रशंसा की थी।पीएम मोदी ने कहा कि वो आने वाले एग्‍जाम से पहले छात्रों से चर्चा की प्‍लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए 28 दिसंबर से MyGov.in पर रजिस्‍ट्रेशन शुरू होगा जो 20 जनवरी तक चलेगा। इसमें 9 से 12वी क्‍लास तक के छात्र-छात्राएं टीचर, पैरेंट्स शामिल हो सकेंगे और इसमें एक आनलाइन प्रतियोगिता भी होगी। उन्‍होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें।

Related Articles

Back to top button