adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले बड़ा ऑपरेशन, अब तक छह आतंकी ढेर; एएसआई शहीद

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं। कश्मीर के पाली गांव में उनका कार्यक्रम होगा। इसे देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद बीते दो दिनों से यहां आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। मात्र दो दिनों में हुई आतंकी मुठभेड़ों अब तक कुल छह आतंकी मारे जा चुके हैं, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर भी शामिल है। जबकि एक सीआईएसएफ के एएसआई भी शहीद हुए हैं और कई जवान घायल हैं।

जम्मू-कश्मीर के सुजवां में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए, वहीं एक जवान शहीद हो गया है और चार जवान घायल हैं। मुठभेड़ जम्मू के सुंजवां इलाके में हो रही है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि हुई मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि हमने घेराबंदी कर इलाका खाली करा लिया है और अभी मुठभेड़ जारी है। ऐसा लग रहा है कि आतंकी घर में छिपे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।  

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 15 जवान सवार थे, सभी मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया। सीआईएसएफ ने आतंकी हमले का डटकर मुकाबला किया। जवाबी कार्रवाई में एक एएसआई शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button