adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी ने दिए 10 लाख भर्तियां करने के निर्देश

नई दिल्ली : बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने अगले डेढ़ साल में 10 लाख भर्तियां करने का निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा है कि वे अगले डेढ़ साल में मिशन मोड पर 10 लाख लोगों की भर्ती करें. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि सभी सरकारी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद मोदी ने यह निर्देश दिया है.

बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष की लगातार आलोचना के बीच सरकार का यह फैसला आया है. विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रिक्त पदों को हरी झंडी दिखाई गई है. पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करें.’

कांग्रेस ने साधा निशाना : उधर, पीएम की घोषणा पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘इसे 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ कहा जाता है. हम 50 वर्षों में सबसे खराब रोजगार दर का अनुभव कर रहे हैं, रुपये का मूल्य 75 वर्षों में सबसे कम है… कब तक पीएम ‘ट्विटर ट्विटर’ खेलकर हमारा ध्यान भटकाएंगे.’

Related Articles

Back to top button