adevertisment Adevertiisment banner

प्रधानमंत्री मोदी आज मोरबी जाएंगे, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के मोरबी का दौरा करेंगे. जहां मच्छु नदी पर बना एक केबल पुल टूटने से कम से कम 134 लोग मारे गए हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की कि मोदी मंगलवार दोपहर को मोरबी का दौरा करेंगे. गुजरात की राजधानी गांधीनगर से करीब 300 किलोमीटर दूर मोरबी में बचाव अभियान जोरशोर से चल रहा है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारतीय वायु सेना और नौसेना के साथ स्थानीय कर्मी बचाव अभियान में लगे हैं.
इस समय गुजरात का दौरा कर रहे मोदी ने रविवार को पुल टूटने की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक भावुक संदेश में कहा कि मैं केवडिया में हूं लेकिन मेरा मन मोरबी पुल हादसे में मरने वाले लोगों से जुड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर के कलाकारों को केवडिया में पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देनी थी लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button