adevertisment Adevertiisment banner

प्रधानमंत्री मोदी को मिली 12 करोड़ की बुलेट प्रूफ कार

नई दिल्ली । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के हिस्से में एक और बिलेट प्रूफ कार जुड़ गई है, इस नई लग्जरी कार का नाम मर्सिडीज-मेबैक एस 650 है, जो अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है। इससे पहले प्रधानमंत्री को रेंज रोवर वोग,टोयोटा लैंड क्रूजर की सवारी करते देखा गया है। जब से नई गाड़ी से उतरते हुए प्रधानमंत्री को देखा गया है तब से लोगों के मन में सवाल उठता है कि इस कार में अन्य कारों के मुकाबले ऐसा क्या है, जो इसे सबसे ज्यादा सुरक्षित बनाता है। आइये आपके बताते हैं खूबियां।यह लग्जरी कार मर्सिडीज की लेटेस्ट कार है, जिसमें लेवल प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस कार में अन्य कारों की तुलना में अधिक प्रोटेक्शन लेवल है। मर्सिडीज-मेबैक की खासियत ही इसका प्रोटेक्शन सिस्टम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज-मेबैक ने पिछले साल भारत में S600 गार्ड को 10.5 करोड़ रुपये में लॉन्च किया था और मर्सिडीज-मेबैक S650 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है।Mercedes-Maybach S650 Guard कार में कई बेहतरीन सुविधा दी गई है। मर्सिडीज-मेबैक कार की बॉडी और खिड़कियां कोई भी बुलेट या बम का सामना करने में सक्षम है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिहाज से देखें तो, इसे 2010 धमाका प्रूफ वाहन (ERV) रेटिंग मिली है और इसमें सवार केवल 2 मीटर की दूरी से 15 किग्रा टीएनटी विस्फोट से भी सुरक्षित हैं। इस कार को चारो तरफ से प्रोटेक्शन देने के लिए इसे काफी प्लानिंग के तहत बनाया गया है। जैसे- गैस हमले की स्थिती में सुरक्षा, गोली-बारूद से हमले की स्थिती में सुरक्षा प्रदान करना आदि है।

Related Articles

Back to top button