adevertisment Adevertiisment banner

प्रियंका गांधी ने बिना अनुमति अपनी ससुराल में निकाला रोड शो

मुरादाबाद । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी ससुराल मुरादाबाद में रोड शो निकाला तो पार्टी के प्रत्याशी रिजवान कुरैशी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन पर बिना अनुमति रोड शो निकालने का आरोप लगा है। जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रिंकू की तहरीर पर मुगलपुरा थाना पुलिस ने आचार संहिता उल्लघंन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद आरोपितों के नाम शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनुमति केवल वाहनों की मांगी गई थी। बिना अनुमति के रोड शो करने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।कांग्रेस प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोक : कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर जामा मस्जिद क्षेत्र में पार्टी के झंडे लगाए गए थे। मुगलपुरा पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए झंडियां उतरवानी शुरू कर दी थी। इस बात की जानकारी जब नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को रोका तो पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। इसको लेकर प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोक हो गई। राष्ट्रीय महासचिव का कार्यक्रम होने की वजह से रोड शो मार्ग पर कांग्रेस समर्थित झंडिया लगी हुई थीं। पुलिस ने नहीं बनाया डायवर्जन प्लान, पब्लिक हुई परेशान : जामा मस्जिद से मुहल्ला बारादरी तक कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो हुआ। इसको लेकर इन सभी रूटों पर पुलिस तैनात कर दी गई। लेकिन रूट डायवर्जन नहीं होने से कानून गोयान रोड, लाकड़ीवालान, गाेकुलदास रोड, रेती स्ट्रीट आदि क्षेत्रों में जाम की समस्या बनी रही। लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button