adevertisment Adevertiisment banner

भारत के बायोटेक सेक्टर ग्रोथ का प्रतिबिंब है बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो : पीएम मोदी

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी, शोकेस पोर्टल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम ने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो भारत के बायोटेक सेक्टर के ग्रोथ का प्रतिबिंब है. बीते 8 साल में भारत की इकोनॉमी 8 गुना बढ़ गई है. हम 10 अरब डॉलर से 80 अरब डॉलर तक पहुंच चुके हैं. दुनिया में हमारे आईटी प्रोफेशनल की स्किल और इनोवेशन को लेकर विश्वास नई ऊंचाई पर है.

भारत को बायोटेक के क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है. भारत में लगातार बायो प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ रही है. बीते 8 वर्षों में हमारे देश में स्टार्ट-अप्स की संख्या, कुछ सौ से बढ़कर 70 हजार तक पहुंच गई है. ये 70 हजार स्टार्ट-अप्स लगभग 60 अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में बने हैं. इसमें भी 5 हज़ार से अधिक स्टार्ट अप्स, बायोटेक से जुड़े हैं.

बायोटेक स्टार्टअप का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से किया गया है. यह दो दिवसीय आयोजन है जो 10 जून को समाप्त होगा. परिषद की स्थापना के 10 साल पूरा होने के अवसर पर इसका आयोजन किया गया है. इस एक्सपो का थीम ‘बायोटेक स्टार्टअप नवोन्मेष: आत्मनिर्भर भारत की ओर’ रखा गया है. यह एक्सपो उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग जगत के नेताओं, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, निर्माताओं, नियामकों और सरकारी अधिकारियों को जोड़ने के एक मंच के रूप में कार्य करेगा. एक्सपो में 300 के करीब स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य देखभाल, जिनोमिक्स, बायोफार्मा, कृषि, औद्योगिक जैव प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जैव प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रदर्शित किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button