adevertisment Adevertiisment banner

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, हरियाणा से जा रहे थे हरिद्वार, रास्ते में डिवाइडर से टकराई कार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार ये सभी युवक कार में सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम हरियाणा निवासी मनीष पुत्र रणधीर, रविंद्र पुत्र विजेंदर, साहिल पुत्र सुखबीर, प्रिंस चौहान पुत्र सत्य प्रकाश की हादसे में मौत हुई है। रोहित पुत्र मुकेश व प्रिंस पुत्र राज सिंह हादसे में घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया सभी युवक गुरुग्राम के मौला हेड़ा पालम विहार के रहने वाले हैं और ये सभी सफारी कार संख्या-एचआर 26 सीजे 8378 में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वहलना चौक के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। हादसे के बारे में पुलिस को तहरीर दी गई है।

Related Articles

Back to top button