adevertisment Adevertiisment banner

मोदी ने देश का बहुत बड़ा हिस्सा चीन को सौंप दिया : राहुल

नयी दिल्ली। काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बहुत बड़े भू-भाग का हिस्सा चुपचाप चीन को सौंप दिया है।
श्री गांधी ट्वीट किया,“चीन ने अप्रैल 2020 की यथास्थिति बहाल करने की भारत की मांग को मानने से इनकार कर दिया है। पीएम ने बिना किसी लड़ाई के चीन को 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन दे दी है।”
श्री गांधी ने कहा कि चीन ने सीमा पर यथावत बनाए रखने की भारत के आग्रह को खारिज कर दिया है। उन्होंने सवाल किया कि देश की सीमा का जो हिस्सा चुपचाप चीन को सौंपा गया है क्या वह वापस मिलेगा। उन्होंने कहा,“क्या भारत सरकार बता सकती है कि इस क्षेत्र को कैसे पुनः प्राप्त किया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button