adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी ने श्रीभाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं हैदराबाद

हैदराबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह हैदराबाद के चारमीनार इलाके में स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की. कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम योगी चारमीनार क्षेत्र में स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर पहुंचे. जहां बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे. गौरतलब है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने सीएम योगी हैदराबाद पहुंचे हैं.

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executive Meeting) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया. कार्यकारिणी की बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों को पहली पंक्ति में बैठाया गया है. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद पहुंचने पर ट्वीट कर कहा कि, “भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद के गतिशील शहर में उतरे. इस बैठक के दौरान हम पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.”

पीएम मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री अपने भाषण में से आने वाले समय में पार्टी के लिए एक रोडमैप देने की उम्मीद है, खासकर जब गुजरात जैसे बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बता दें कि, ये पहली बार है जब कोविड-19 महामारी के बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की पूर्ण भागीदारी के साथ बैठक हो रही है. पिछली बैठक जो नवंबर 2021 में हुई थी, उसमें नेता शारीरिक रूप से और साथ ही साथ वर्चुअली उपस्थित रहे थे. बीजेपी की इस बैठक से पहले पूरे हैदराबाद शहर में पार्टी के झंडे और बैनर लगे हैं. जहां पोस्टरों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है.

ये बैठक हैदराबाद (Hyderabad) इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर हो रही है. इसमें पीएम मोदी (PM Modi) के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं. बैठक से पहले पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि बैठक में 2 प्रस्ताव प्रेषित किये जाएंगे. एक राजनीतिक प्रस्ताव और दूसरा अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण का है. साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ की कवायद पर चर्चा के लिए हैदराबाद में बीजेपी (BJP) की बैठक हो रही है. हमारी 20 करोड़ लोगों तक पहुंचने की योजना है.

Related Articles

Back to top button