adevertisment Adevertiisment banner

‘हेट इन इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ साथ-साथ नहीं चल सकते : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ वैश्विक ब्रांड के भारत छोड़ने की खबर का हवाला देते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ‘हेट इन इंडिया’ (भारत में घृणा) और ‘मेक इन इंडिया’ (भारत में विनिर्माण) साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्होंने देश में बेरोजगारी की स्थिति का भी

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कारोबार भारत से बाहर ले जाने की सुगमता है। सात वैश्विक ब्रांड, नौ फैक्ट्रियां और 649 डीलरशिप चले गए। 84,000 नौकरियां खत्म हो गईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, ‘हेट इन इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ साथ-साथ नहीं चल सकते। भारत के खतरनाक बेरोजगारी संकट पर ध्यान देने का समय है।

Related Articles

Back to top button