adevertisment Adevertiisment banner

उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य: PM मोदी ने NTPC की 5,200 करोड़ की हरित ऊर्जा परियोजनाओं का किया उद्धघाटन

Iप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई वितरण योजना का शुभारंभ किया और एनटीपीसी की विभिन्न ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय सोलर रूफटॉप पोर्टल का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत की प्रगति को गति देने में एनर्जी और पॉवर सेक्टर की बहुत बड़ी भुमिका है। एनर्जी सेक्टर की मजबूती ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए जरूरी है और ईज ऑफ लिविंग के लिए उतना ही अहम है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में पहली बार गुजरात मे पाइप नेचुरल गैस में ग्रीन हाइड्रोजन की ब्लेंडिंग का भी प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। अभी तक हमनें पेट्रोल और हवाई ईंधन में इथेनॉल की ब्लेंडिंग की है, अब हम पाइप नेचुरल गैस में ग्रीन हाइड्रोजन ब्लेंड करने की तरफ बढ़ रहे हैं। 8 साल पहले हमने देश के पावर सेक्टर के हर अंग को ट्रांसफॉर्म करने का बीड़ा उठाया। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए चार अलग-अलग दिशाओं जनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और कनेक्शन में एक साथ काम किया गया। 

पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख और गुजरात में ग्रीन हाइड्रोजन के दो बड़े प्रोजेक्ट पर आज से काम शुरु हो रहा है। लद्दाख में लग रहा प्लांट देश में गाड़ियों के लिए ग्रीन हाईड्रोजन का उत्पादन करेगा। ये देश का पहला प्रोजेक्ट होगा जो ग्रीन हाइड्रोजन आधारित ट्रांसपोर्ट के कमर्शियल इस्तेमाल को संभव बनाएगा। हाइड्रोजन गैस से देश की गाड़ियों से लेकर देश की रसोई तक चलें, इसको लेकर बीते वर्षों में बहुत चर्चा हुई है। आज इसके लिए भारत ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हजारों करोड़ रुपयों के जिन प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग और लोकार्पण हुआ है, वो भारत की एनर्जी सिक्योरिटी और ग्रीन फ्यूचर की दिशा में एक अहम कदम है। अगले 25 वर्षों में भारत की प्रगति को गति देने में एनर्जी और पॉवर सेक्टर की बहुत बड़ी भूमिका है। एनर्जी सेक्टर की मजबूती इज ऑफ ड्यूंग बिजनेस के लिए भी जरूरी है और इज ऑफ लिविंग के लिए भी उतनी ही अहम है। 

Related Articles

Back to top button