adevertisment Adevertiisment banner

UP News : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की जानकारी व शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

UP News: यूपी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की जानकारी व शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4042 जारी। सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मिलेगी सुविधा।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, यूपी आवास योजना हेल्पलाइन, टोल फ्री नंबर 1800-180-4042, ग्रामीण आवास योजना शिकायत, UP News

UP News : ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने या अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4042 पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय, दशम तल, जवाहर भवन, विधानसभा मार्ग, लखनऊ में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है।

आयुक्त ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश ने बताया कि इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से ग्रामीण आवास योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही लाभार्थी अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा कार्यालय अवधि में सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों तक समय से लाभ पहुंचाने के लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। शिकायतों की तत्काल जांच कराने और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button