adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यालय में जश्न का माहौल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे. अजय राय के स्वागत के लिए कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी जिलों के जिला अध्यक्ष को पूर्व विधायक को सांसदों निमंत्रण भेजा गया है. प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मेले का माहौल है. सुबह से ही कार्यालय में उत्सव जैसी रंगत है. सांस्कृतिक आयोजन किए गए हैं.
इसके अलावा पार्टी कार्यालय में कई सांस्कृतिक व लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता टोलियां बनाकर के पार्टी कार्यालय में अपने नए अध्यक्ष के स्वागत में पहुंच रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे कांग्रेस मुख्यालय को सजाया गया है. इसके अलावा पार्टी कार्यालय के बाद ट्रैफिक मैनेज करने के लिए अलग से पूरी व्यवस्था कर रखी है.
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए भव्य मंच बनाया गया है. इस मंच पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, निर्मल खत्री, राज बब्बर, अजय लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर साहित्य प्रदेश के प्रमुख नेता आदि मौजूद रहेंगे. अजय राय पद ग्रहण करने से पहले पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे. इसके बाद इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सहित कांग्रेस के तमाम दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद मंच पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नए प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कराएंगे. इस अवसर पर हिंदू संस्कृति के अनुसार मंत्रों के बीच उन्हें पदभार ग्रहण कराया जाएगा.

Related Articles

Back to top button