adevertisment Adevertiisment banner

‘किल बिल’ से प्रेरित है  ‘अनामिका’

लोकप्रिय निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता विक्रम भट्ट को राज, शापित, फुटपाथ, जुर्म और 1920 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिनमें से कुछ फिल्में हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों से प्रेरित हैं। इन वर्षों में व्हाट लाइज बिनिथ से प्रेरित राज, द होल नाइन यार्ड्स पर आधारित आवारा पागल दीवाना और ऐसी कई अद्भुत फिल्में देखी गईं हैं। अब विक्रम भट्ट ओटीटी प्लेटफार्म पर अनामिका नाम की एक नई स्पाई-थ्रिलर लाये हैं। विक्रम भट्ट की एक्शन सीक्वेंस – अनामिका और किल बिल दोनों में मुख्य किरदार बेमिसाल एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखाई देता है। अपने किरदार को जीवंत करने के लिये लिए सनी लियोन ने वेब सीरीज ‘अनामिका’ के लिए गन-फू का प्रशिक्षण लिया और उमा थरमन ने भी मार्शल आर्ट्स और तलवारबाजी में महीनों का प्रशिक्षण लिया था।  
बदला – सनी लियोन और उमा थरमन दोनों ही बदला लेने के लिए निकली हैं। जैसा कि अनामिका के ट्रेलर में देखा भी जा सकता है, सनी लियोन दुश्मनों से लड़ रही है क्योंकि वो अपने अतीत के बारे में सच्चाई का पता लगाने के लिए निकल पड़ती है और उमा थरमन, जो कि एक दुल्हन होती हैं, अपने दुश्मनों के साथ हिसाब बराबर करने के लिए जापान चली जाती है।
हत्यारे – ये दोनों प्रशिक्षित हत्यारों की भूमिका निभा रहे हैं, जो सालों तक गायब रहने के बाद फिर से सामने आते हैं। वेब सीरीज अनामिका और फिल्म किल बिल एक्शन और रोमांच से भरपूर हैं और ये दोनों ही अपने प्रमुख किरदारों को दुनिया के सबसे घातक हत्यारों के रूप में प्रदर्शित करती हैं।
शादी के दिन हमला – उन दोनों के बीच सबसे बड़ी समानता यह भी है कि इन नायिकाओं पर हमला उसी दिन होता है जब वो अपने साथी के साथ अपनी बाकी की जिंदगी बिताने का फैसला करती हैं, यानी उनके शादी वाले दिन! इसी दिन उन दोनों को पता चलता है कि वो एक प्रशिक्षित हत्यारे हैं। बता दंे कि अनामिका को मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया जा रहा है। 10 मार्च से अनामिका के सभी एपिसोड्स एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम किये जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button