adevertisment Adevertiisment banner

किश्तवाड़ दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

किश्तवाड़/जम्मू: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में एक एसयूवी के सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मंगलवार को मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि किश्तवाड़ में हुए हादसे से दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. इस घटना में तीन लोग जख्मी भी हो गये हैं.
इससे पहले मंगलवार को अधिकारियों ने को बताया कि ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) चिंगाम से सवारियों को ले कर चतरू जा रहा था. दोपहर करीब सवा तीन बजे बोंडा गांव के पास यह वाहन हादसे का शिकार हो गया. उन्होंने बताया कि पहाड़ी सड़क से एसयूवी के खाई में गिरने के बाद पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स एवं स्थानीय निवासियों के बचाव दल फौरन हरकत में आए. अधिकारियों के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और तीन अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ा.
उन्होंने बताया कि तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत भट मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी. पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने भी हादसे में जान हानि पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है.

Related Articles

Back to top button