adevertisment Adevertiisment banner

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्राें ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रेडवानी में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी , जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”
अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

Related Articles

Back to top button