adevertisment Adevertiisment banner

केंद्र सरकार ने महंगाई से जीना दूभर कर दिया’ :सीएम भूपेश

सीएम बोले- केंद्र ने दही-पनीर तक में GST लगाया; हम गौमूत्र से कीटनाशक दवाई भी बनाएंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई के बहाने केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने दही-पनीर तक पर जीएसटी लगा दिया है। ये चीजें रोज के इस्तेमाल की हैं। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जीना दूभर कर दिया है।
डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती आयोजन में शामिल होने रायपुर के व्यावसायिक परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। वह गोधन न्याय योजना हो, चाहे भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना हो या फिर राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो। वह आम जनता की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। यह केंद्र सरकार है जो इस जुगत में रहती है कि कैसे भी करके आम आदमी की जेब से पैसा निकाले। वह पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर हो, रसोई गैस और खाद के दाम बढ़ाकर हो। अब तो पनीर में, दही में और घर में रोज उपयोग में आने वाले पता नहीं किन-किन सामानों में जीएसटी लगा रही है। होटल में लगा दिए हैं। हर चीज में जीएसटी लगा दिए हैं। लोगों का जीना दूभर कर दिया है, इतनी महंगाई बढ़ा दी है।
हरेली से गौमूत्र खरीदी की योजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, बहुत से लोग जैविक खेती करना चाहते हैं। वे रासायनिक पेस्टिसाइड का उपयोग नहीं करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए हम गौमूत्र से कीटनाशक दवाई भी बनाएंगे ताकि जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सके।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर पहुंचकर डॉ. बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा, डॉ. बघेल छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नद्रष्टा थे। उन्होंने एक गंभीर चिंतक, विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवक, समाज सुधारक, लेखक के साथ ही कलाकार की भूमिका निभाई। वे जीवन भर रचनात्मक और किसान-मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। आयोजन में विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के अध्यक्ष चोवाराम वर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button