adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट, कांगड़ा में ज्यादा खतरा

शिमला। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण भी सामान्य कोरोना की भांति हैं।कोविड की दोनों डोज लेने वालों को भी यह वैरिएंट प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अब और भी ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग के लिए लोग स्वेच्छा से नहीं आ रहे हैं। इस कारण सैंपलिंग में कमी आई है। ऐसे में मामलों में जरूर कमी देखी जा रही है, पर कोविड अब तक भी खत्म नहीं हुआ है। लोगों को जागरूकता के साथ साथ एहतियात बरतने की जरूरत है।ज्ञातव्य है कि जिला कांगड़ा में गत दिवस पांच स्कूली बच्चों सहित 25 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। संक्रमित विद्यार्थी निजी स्कूल सुधेड़ धर्मशाला के हैं और इनकी आयु 14 से 16 वर्ष के बीच हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए अन्य लोग मटौर, करियाड़ा, जंद्राह, सारी वार्ड टांडा, सुधेड़, नगरोटा बगवां, सुलह, बेही, धर्मशाला, बड़ोल, शामनगर, बंदला, सुजा, वार्ड नौ कांगड़ा, बढ़लठोर, सुनहारा, करोल, गुलेर व शामनगर क्षेत्रों के हैं।

Related Articles

Back to top button