adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना मामलों में फिर उछाल, 20 हजार से ज्यादा नए केस, 70 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में शुक्रवार को फिर उछाल नजर आया। 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले और 70 मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 20,551 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 21595 लोग स्वस्थ भी हुए।
बीते 24 घंटे में हुई 70 मौतों के साथ देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई वहीं, कुल मरीज बढ़कर 4,41,07,588 हो गए। दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 5.14 फीसदी हो गई है। सक्रिय केस 1,35,364 हैं।

गुरुवार को आया था 16 फीसदी उछाल
गुरुवार को देश में कोरोना के नए मामलों में करीब 16 फीसदी का इजाफा देखने को मिला थ। कल कोरोना के 19,893 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि बुधवार को 17,135 नए मामले सामने आए थे। ये शुक्रवार को और बढ़कर 20 हजार के पार पहुंच गए। गुरुवार को देश में संक्रमण से 53 लोगों की मौत हुई थी, जबकि शुक्रवार को 70 मौतें हुईं। यानी शुक्रवार को संक्रमण व मौतों दोनों में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, सक्रिय केस में गुरुवार के मुकाबले कमी आई। गुरुवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई थी जो शुक्रवार को और घटकर 1,35,364 रह गई।

Related Articles

Back to top button