adevertisment Adevertiisment banner

छत्तीसगढ़ : ट्रक-कार की टक्कर में चार की मौत

बालोद / रायपुर , 22 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रक और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा में हुआ है। हादसे में बालोद के सलूजा परिवार के तीन सदस्य और कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

गुंडरदेही पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालोद के रहने वाला सलूजा परिवार राहुल ट्रेवल्स की कार से एक पारिवारक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे मंगलवार देर रात वापस बालोद लौट रहे थे। इसी दौरान खप्परवाड़ा के पास लोहा से भरी एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आते हुए कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button