adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू कश्मीर : काजीगुंड में बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में गुरुवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में घायल कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि हादसे में कम से कम 12 यात्री घायल हुए हैं. वहीं गंभीर रूप से 3 घायलों को जीएमसी अनंतनाग में स्थानांतरित कर दिया गया है.

बता दें कि प्रशासन ने खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा को बालटाल (Baltal) और पहलगाम (Pahalgam) दोनों जगहों से फिलहाल रोक दिया गया है. हालांकि यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने की घटना में कम से कम से 17 लोगों की मौत होने के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी. बादल फटने के बाद पहाड़ी से नीचे आई मिट्टी और मलबे की चपेट में कई तंबू और सामुदायिक रसोई आ गई थी. इसके दो दिन बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी. इस साल अमरनाथ यात्रा 43 दिनों तक चलेगी, जिसकी शुरुआत 30 जून को दो मार्गों से हुई थी. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी.

Related Articles

Back to top button