adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू-कश्मीर: ग्रेनेड विस्फोट से सेना के कैप्टन और जेसीओ की मौत

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दुर्घटनावश एक हथगोले में विस्फोट होने से सेना के एक कैप्टन और एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की मौत हो गई. मृतकों का नाम कैप्टन आनंद और नायब उप भगवान सिंह है. कैप्टन आनंद और जेसीओ भगवान सिंह ने मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अपनी ड्यूटी करते समय एक ग्रेनेड विस्फोट में अपनी जान गंवा दी. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सेना के एक जनसंपर्क अधिकारी ने यहां बताया कि घटना रविवार रात की है, जब सेना कर्मी पुंछ जिले के मेंढर इलाके में तैनात थे.

उन्होंने बताया कि सेना के कैप्टन और नायब-सूबेदार (जेसीओ) को तुरंत हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 17 जुलाई 2022 की रात को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एक आकस्मिक ग्रेनेड विस्फोट हुआ, जब सैनिक नियंत्रण रेखा पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे. विस्फोट के परिणामस्वरूप सैनिक घायल हो गए जिन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से उधमपुर ले जाया गया.

Related Articles

Back to top button