adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू-कश्मीर में विकास व संपदा लाएंगी सड़कें : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में दोगनी-तिगुनी रफ्तार से बन रही सड़कें प्रदेश में ढेर सारा विकास व संपदा लाएंगी। वह दिन दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा। डोडा में हाईवे विकास प्रोजेक्टों के शिलान्यास के मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख में 2014 तक सात हाईवे व सिर्फ 1695 किलोमीटर सड़कें थीं। आज लद्दाख अलग होने के बाद 2664 किलोमीटर नेशनल हाईवे होना तेज विकास का सुबूत है। इसका श्रेय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विश्वास दिलाया है कि 25 प्रोजेक्ट सिर्फ झांकी हैं, फिल्म बाकी अभी है। प्रदेश में 85,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं आने वाले छह-सात महीने में शुरू होने वाली हैं।

जारी वर्ष में हम आठ हजार किलोमीटर सड़कें पक्का करने जा रहे हैं।उपराज्यपाल ने नितिन गडकरी से जोर दिया कि 170 किलोमीटर लंबी कठुआ-बनी-बसोहली-भद्रवाह-डोडा सड़क के साथ 132 किलोमीटर की डोडा-भद्रवाह-चंबा, 118 किलोमीटर लंबी दयालाचक-मानपुर- बसोहली सड़क, जम्मू- मीरां-साहिब-सुचेतगढ़ सड़कों के साथ नरबल-टनमर्ग-बारामुला सड़कें बनाने की भी घोषणा करें।नितिन गडकरी ने कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर की बसें पसंद नही हैं। अब एयर कंडीशन एलेक्ट्रिक बसें हैं, जो 600 किलोमीटर तक चल सकती हैं। इससे 25 प्रतिशत टिकट सस्ती हो जाएगी। अगले महीने में अपनी कार हाइड्रोजन से चलाने वाला हूं। आप भी सरकारी व निजी इलेक्ट्रिक बसें लाएं। जम्मू कश्मीर में निजी, सरकारी इलेक्ट्रिक बसें आने से इंधन पर भी निर्भरता कम होगी।

Related Articles

Back to top button