adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू के सीमावर्ती इलाके में ड्रोन से गिराए गये तीन आईईडी बरामद

जम्मू: पुलिस ने जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में हवाई मार्ग से विस्फोटकों की तस्करी के एक नए प्रयास के तहत ड्रोन से गिराए गए तीन चुंबकीय आईईडी बरामद किए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि खाने के डिब्बों के अंदर पैक किए गए आईईडी अखनूर सेक्टर में कानाचक के कांटोवाला-दयारन इलाके से बरामद किए. इन आईईडी में टाइमर सेट किए गए थे.

बीएसएफ के जवानों ने सोमवार की रात को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन जैसी वस्तु की आवाज सुनकर कुछ देर के लिए गोलीबारी की. आवाज से संदेह हुआ कि एक ड्रोन इधर-उधर उड़ रहा है. पुलिस की एक टीम को तुरंत तैनात किया गया और उन्होंने क्षेत्र में ड्रोन रोधी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया. एडीजीपी ने बताया कि रात करीब 11 बजे सुरक्षा बलों ने कानाचक के दयारन इलाके में ड्रोन देखा और उस पर फिर से गोलीबारी की. उन्होंने कहा, ‘ड्रोन से जुड़े पेलोड को गिराया गया, लेकिन ड्रोन को गोली नहीं लग पाई.’ उन्होंने बताया कि आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button