adevertisment Adevertiisment banner

तीन हजार से अधिक आबादी वाले गांव का मुख्य मार्ग दुर्दशा का शिकार

कौशाम्बी।मंझनपुर विकासखंड के हिसामपुर गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से दुर्दशा का शिकार हो गया है। इस गांव में तीन हजार से अधिक लोग निवास करते हैं लेकिन मुख्य मार्ग बाधित होने के कारण दूसरी गली से घूमकर आवागमन होता है। हिसामपुर गांव के मुख्य मार्ग को देखकर लोग यह नही बता सकते हैं कि गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर कभी सड़क रही होगी उक्त मार्ग से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद है आवागमन बाधित होने के कारण गांव के अंदर ना एंबुलेंस पहुंच पाती है और ना ही स्कूली गाड़ी भारी अव्यवस्था के बावजूद जिम्मेदार लोगों की नजर दुर्दशा का शिकार सड़क पर नही पड़ी। हिसामपुर गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और गांव का गंदा पानी भरा रहता है कुछ लोग गलती से भी इस मार्ग से गुजरने की कोशिश करते हैं तो गिरकर चोटहिल हो जाते हैं। कई दफा ग्रामीणों ने इस मार्ग को लेकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव हिसामपुर गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं कराया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 13 वर्षों से इस गांव के लोग मुख्य मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव इस तरफ ध्यान बिल्कुल नही दे रहे हैं। गांव का मुख्य मार्ग ठीक ना होने के कारण पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फूटने ही वाला है।

Related Articles

Back to top button