adevertisment Adevertiisment banner

पुलवामा और कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मौत की नींद सुलाए तीन आतंकवादी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार तडक़े हुई एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हो गई है, जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। उधर, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मरने वाले आतंकवादियों की तादात बढक़र चार हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी दी। कुपवाड़ा के चंडीगाम लोलाब इलाके के जंगलों में रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में लश्कर के शौकत अहमद शेख सहित चार आतंकवादी मार गिराए गए हैं। पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शौकत सहित दो और आतंकवादी (कुल चार) मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button