adevertisment Adevertiisment banner

पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आया सेना का जवान शहीद

जम्मू : भारत-तिब्बत-चीन सीमा से सटे नेलांग बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान भारी भूस्खलन होने से सेना का एक जवान शहीद हो गया. वहीं दूसरे जवान को गंभीर हालात में सेना के हेलीकॉप्टर से सैन्य अस्पताल देहरादून भेजा गया है. शहीद जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला है. भारत तिब्बत चीन सीमा से सटे नेलांग बॉर्डर पर हर्षिल सेना का एक दल भैरोंघाटी से 3 किमी आगे हवाबैंड के समीप पेट्रोलिंग के दौरान भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसमें सेना का एक जवान सुखजिंदर सिंह (22) निवासी सुचेतगढ़ जम्मू खाई में गिर कर शहीद हो गया. इस घटना में सेना का एक चिकित्सक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे जवान सुखजिंदर सिंह के शव को बाहर निकाला. जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर तौर से घायल चिकित्सक अधिकारी को उपचार के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से सैन्य अस्पताल देहरादून भेजा गया है. बताया जा रहा है कि सेना का दल नेलांग से पेट्रोलिंग करते हुए हर्षिल कैंप आ रहा था. भैरोंघाटी से आगे हवाबैंड के समीप सड़क बंद होने की वजह से सेना का दल वाहन से उतरकर भूस्खलन वाली जगह से पैदल निकल रहा था. इसी दौरान पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर और मलबे की कि चट्टान दरक गई. सेना की तरफ से अभी तक घटना पर किसी तरह की अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने इस घटना की पुष्टि की है. आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया है, जहां आवश्यक कार्रवाई कर शहीद के पार्थिव शरीर को सेना के सुपुर्द कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button