adevertisment Adevertiisment banner

बारामूला के क्रीरी इलाके में लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर: बारामूला जिले के क्रीरी इलाके से आज सुबह लश्कर-ए-तैयबा का एक हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लश्कर के आतंकी के पास से हथियार, गोला-बारूद समेत एक पिस्टल, एक मैगजीन और 7 राउंड पिस्टल गोला बारूद भी बरामद किया गया है.

पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह आतंकी हाथ लगा. पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान तिलगाम पाईन निवासी मोहम्मद इकबाल भट के रूप में की गई है. एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, हाइब्रिड आतंकी आतंकवादी गतिविधियों के लिए रसद सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है और पाकिस्तानी आतंकवादी सैफुल्ला और अबू जरार के संपर्क में था.

बता दे, इससे पहले भी सुरक्षबलों ने हाइब्रिड आतंकियों को धरदबोचा है. पुलिस ने कहा कि यह आतंकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईडी हमले को अंजाम देने के लिए रसायन और सामग्री प्रदान करने में शामिल था.

Related Articles

Back to top button