adevertisment Adevertiisment banner

भारतीय रेलवे ने 400% घटाया प्लेटफार्म टिकट का दाम, आज से आपको चुकाने होंगे 10 रुपये

नई दिल्ली । देश में कोरोना को लेकर स्थिति पहले से बेहतर होने लगी है। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। ऐसे में इंडियन रेलवे ने लागू की गई पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। अब रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के दाम कम करने का फैसला किया है।सेंट्रल रेलवे के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्लेटफार्म टिकट का दाम 50 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 10 रुपये कर दी गई है। यह आदेश 25 नवंबर यानी आज से लागू कर दिया जाएगा।

रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते कई बदलाव किए थे। इस दौरान काफी समय के लिए ट्रेनों का परिचालन भी बंद कर दिया गया था। इसके अलावा सभी ट्रेनों के नंबर बदलकर स्पेशल कैटेगरी में कर दिया गया था। इसके साथ ही ट्रेनों के टिकट के दामों में भी इजाफा किया गया था। कोरोना काल में प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दी गई थी। ताकि प्लेटफार्म पर भीड़ कम हो। अब स्थिति सुधरने के साथ ही रेलवे ने लागू प्रतिबंधों में छूट देना शुरू कर दिया है।देश में कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान जारी है। बड़े पैमाने पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। भारत का वैक्सीनेशन कवरेज 118.44 करोड़ तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए रेलवे ने कोरोना के दौरान स्पेशल नंबर से चलने वाली सभी ट्रेनों को सामान्य श्रेणी में लाने का फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले के अनुसार, सभी ट्रेनों का नंबर एक बार फिर से पहले की तरह हो जाएगा और ट्रेनों का नंबर बदलने के साथ ही यात्री किराए में भी काफी फर्क पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button