adevertisment Adevertiisment banner

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच को लेकर लोगों में उत्साह, अब तक बिके 94 फीसदी टिकट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नौ जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच शुरू होने जा रहा है. पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. लगभग 35 हजार की क्षमता वाले अरुण जेटली स्टेडियम में इस बार 27 हजार टिकट बिक्री के लिए रखे गए थे. इसमें से 94 फीसदी टिकट अब तक बिक चुके हैं. महज 400 से 500 टिकट ही बचे हैं. इस बार टिकटों की कीमत 599 से शुरू होकर 14 हजार तक तय की गई है.

Related Articles

Back to top button