adevertisment Adevertiisment banner

मौसम साफ होते ही फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 2022, पहले की गई थी स्थगित

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गो से रोक दिया गया था. बुधवार को मौसम ठीक होने के बाद अमरनाथ फिर से शुरू कर दी गई है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. अधिकारियों ने बताया कि बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गो पर खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों को बुधवार को भी गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं थी. उन्होंने कहा कि अब मौसम ठीक होने पर तीर्थयात्री जम्मू से घाटी की ओर जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई है.

30 जून से लेकर अब तक 65,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है. समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी.

Related Articles

Back to top button