adevertisment Adevertiisment banner

यूक्रेन संकट: कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने विदेश मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की

विदेश मंत्री डॉo एसo की अध्यक्षता में यूक्रेन संकट को लेकर विदेश मंत्रालय को सलाह देने वाली समिति की गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान यूक्रेन की ताजा स्थिति और वहां फंसे भारतीयों को निकालने के प्रयासों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने पीपीटी के माध्यम से समिति के सदस्यों को मंत्रालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिस पर कांग्रेस नेता और समिति के सदस्य शशि थरूर ने मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की है।विदेश मंत्री जयशंकर की अध्यक्षता में यूक्रेन संकट को लेकर MEA को सलाह देने वाली समिति की हुई बैठक। बैठक के बाद विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने ट्वीट कहा कि यूक्रेन की ताजा स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय की सलाह देनेवाली समिति की बैठक तुरंत खत्म हुई है। मुद्दे पर रणनीतिक और मानवीय पहलुओं पर अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से वापस लाने के लिए समर्थन में कड़ा और एक राय से संदेश दिया गया। बैठक में 6 राजनीतिक दलों के 9 सांसद मौजूद थे।

जिनमें शशि थरूर के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सांसद आनंद शर्मा भी थे।
वहीं बैठक के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा विदेश मामलों की सलाहकार समिति की आज सुबह यूक्रेन मुद्दे पर शानदार बैठक हुई। उन्होंने कहा कि ‘‘मेरा विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके सहयोगियों को धन्यवाद है, जिन्होंने विस्तार से ब्रीफिंग की और हमारी चिंताओं और सवालों का जवाब दिया। उन्होंने आगे कहा कि ‘‘यही वो इच्छाशक्ति है जिस पर विदेश नीति चलनी चाहिए।
बता दें कि हर परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष संबंधित मंत्रालय का मंत्री होता है। इस समिति का गठन संसदीय कार्य मंत्रालय करता है। इसमें लोकसभा के सदस्य- अनिल फिरोजिया, भगवंत मान, भोला सिंह (परमानेंट स्पेशल इनवाइटी), किरन खेर, डॉक्टर एमपी अब्दुसमद समदानी, राहुल गांधी, राजदीप रॉय, सजदा अहमद, शशि थरूर, सुमनलात अंबरीश और वेंकट सत्यवती बीसेठी हैं। वहीं राज्यसभा के सदस्य- आनंद शर्मा, जीसी चंद्रशेखर, जीवीएल नरसिम्हा राव, महेश जेठमलानी, नरेन्द्र जाधव, प्रेमचंद गुप्ता, प्रियंका चतुर्वेदी, एस.आर. बालसुब्रमण्यम, सस्मित पात्रा और सुजीत कुमार हैं।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

Related Articles

Back to top button