adevertisment Adevertiisment banner

राजौरी के भिंबर सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, एक आतंकी ढेर

जम्मू। कश्मीर में अशांति फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान की ओर से देर रात को राजौरी के भिंबर गली सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की नापाक कोशिश की। भारतीय सीमा पर तैनात जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। उसके कब्जे से हथियार व अन्य सामान बरामद हुए है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की देर रात को पाकिस्तानी सीमा की ओर कुछ आतंकियों ने राजौरी के भिंबर गली सेक्टर से एलओसी को पार करने की नापाक कोशिश की। इस दौरान भारतीय सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने उन पर पूरी नजर रखी। सबसे पहले आतंकियों को सीमा के इस ओर आने दिया गया। जैसे ही आतंकी आगे बढ़े तो सेना के जवानों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

आतंकियों ने सेना की इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को वहीं ढेर कर दिया।अन्य आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर सीमा के उस ओर लौट गए। आज यानि शुक्रवार सुबह होते ही सेना के जवानों ने घटनास्थल पर जाकर सबसे पहले आतंकी के शव को कब्जे में लिया। उसकी तलाशी लेने पर हथियार व अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल सेना की ओर से एलओसी से सटे इलाकों में तलाशी अभियान जारी है

Related Articles

Back to top button