adevertisment Adevertiisment banner

रामपुर में फर्जी दस्तावेज से स्कूलों की मान्यता का मामला, आजम खां की पेशी 19 को

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां भले ही सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद से जमानत लेने के प्रयास में है, लेकिन नया मामला सामने आने के बाद उनकी मुश्किल फिर बढ़ रही है. आजम खां के खिलाफ एक दस्तावेज पर तीन स्कूल की मान्यता लेने का मामला सामने आया है. सीतापुर की जेल में 16 महीने से बंद समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां की इस मामले में 19 मई को रामपुर की कोर्ट में पेशी होनी है.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां के खिलाफ रामपुर में मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. 88 केस में से 87 में जमानत पा चुके आजम खां अब एक और मामले के कारण चर्चा में हैं. आजम खां के खिलाफ एक वारंट सीतापुर जेल में पहुंचने के बाद उनकी परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं.

सीतापुर जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि एक वारंट रामपुर से सीतापुर जेल आया है. आजम खां के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो स्कूल की मान्यता लेने का मामला है. इस संबंध में 19 मई को उनकी पेशी होगी.

Related Articles

Back to top button