adevertisment Adevertiisment banner

लोकसभा चुनाव 2024: नड्डा, शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक, 144 ‘कमजोर’ लोकसभा सीटों पर होगी चर्चा

नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बैठक में उन 144 लोकसभा सीट को जीतने की रणनीति तैयार की जाएगी जिनपर भाजपा पिछले चुनाव में मामूली अंतर से चूक गई थी. इन सीटों को समूहों में बांटा गया था और प्रत्येक समूह का प्रमुख एक केंद्रीय मंत्री को नियुक्त किया गया था. सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम 4.30 बजे होने की संभावना है.
मंत्रियों के एक और समूह को पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के इन निर्वाचन क्षेत्रों के भीतर सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने तथा राजनीतिक स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा गया था. उन्हें संभावित उम्मीदवारों की पहचान करने का भी काम सौंपा गया था. भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने जा रही इस बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button