adevertisment Adevertiisment banner

शबाना आजमी हुईं कोरोना संक्रमित, जावेद अख्तर को लेकर फैंस सहित सितारे हुए परेशान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ये जानकारी खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर खुद को लोगों से अलग कर लिया है और क्वारंटाइन में है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर अभिनेत्री दिव्या दत्ता, डायरेक्टर बोनी कपूर के अलावा कई लोगों ने कॉमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही सितारों और फैंस ने उनके पति जावेद अख्तर की तबीतय के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है। लोगों ने कॉमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस को जावेद साब से दूर रहने की अपील की है। शबाना आज़मी ने अपने स्वास्थ्य अपडेट देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर किया हैं और कैप्शन में लिखा है, “आज मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को आईसोलेट कर चुकी हूं और आप सभी से निवेदन करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आऐ थे, प्लीज एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट जरूर करा लें।शबाना आज़मी के पोस्ट पर डायेक्टर-प्रोड्यूसर बोनी कपूर, एक्ट्रेस दिव्या दत्ता, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कॉमेंट बॉक्स में ‘जल्दी ठीक हो जाने के लिए’ दुआ की है। दिव्या दत्ता ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ शबानाजी”। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा, ‘ध्यान रखना, जल्द स्वस्थ हो जाओ’ । बोनी कपूर ने शबाना के पति जावेद अख्तर के लिए चिंता जताते हुए लिखा, “हे भगवान, कृपया जावेद साब से दूर रहें।” सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने कॉमेंट में तबीयत लेकर कॉमेंट किया है। सितारों के अलावा फैंस ने शबाना के लिए दुआ मांगी है और जावेद साब के तबीयत के बारें में चिंता जताते हुए कॉमेंट किया है। एक ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, “मैडम जल्दी ठीक हो जाओ। आशा है कि जावेद सर ठीक होंगे। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” इसके साथ कई और अन्य प्रशंसकों ने भी जावेद अख्तर के लिए चिंता दिखाई।

Related Articles

Back to top button