adevertisment Adevertiisment banner

हिरासत में ली गयी प्रियंका हार मानने वालों में नहीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए मंगलवार को कहा है कि वह सची कांग्रेसी है और हथकंडे से डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ ही प्रियंका वाड्रा ने भी उन्हें हिरासत में लिए जाने को अवैध बताया और लखनऊ की यात्रा पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि बिना ऑर्डर और बगैर प्राथमिकी के उन्हें विरासत में क्यों रखा गया है।

राहुल गांधी ने कहा, “जिसे हिरासत में रखा है,वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी। सत्याग्रह रुकेगा नहीं।” प्रियंका वाड्रा ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और एफआरआई के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों।”

Related Articles

Back to top button